क्रिकेटर फाउंडेशन ने यहां के 20 सेवानिवृत्त अंपायरों की मदद करने का फैसला किया जिन्हें कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सार्वजनिक ट्रस्ट के चेयरमैन माकरंड वायंगंकर ने कहा, ‘इस मौजूदा कठिन समय में ट्रस्ट ने 20 सेवानिवृत्त अंपायरों के परेशानियों के बोझ को कम करने के लिए इन्हें चार लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया।’ उन्होंने कहा, ‘सभी लाभार्थी अंपायरों ने मुश्किल समय में की गई मदद के लिए ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। हर अंपायर को अपने बैंक खाते में 20,000 रुपये मिल गए हैं। ’