जमैका के स्टार फर्राटा धावक उसैन बोल्ट इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। बोल्ट की पहचान सबसे तेज दौड़ने वाले एथलीट के तौर पर है, लेकिन क्रिकेट से भी उनका जुड़ाव रहा है। बोल्ट का कहना है कि क्रिकेट उनके लिए सबसे बड़ी चीज है और कोहली इसके सबसे बड़ी खिलाड़ी में से एक हैं। आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट ने भारत दौरे को लेकर बात की है।
बोल्ट ने भारत दौरे को लेकर कहा, यहां अच्छा रहा। लोग कमाल के हैं। मुझे बहुत मजा आ रहा है और खाना भी बहुत बढ़िया है। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। अब तक सब ठीक है। मैं एक अच्छा गेंदबाज था, इसलिए अगर मैं क्रिकेट में आगे बढ़ता तो जरूर गेंदबाज होता। मेरे लिए क्रिकेट सबसे बड़ी चीज है और विराट कोहली सबसे बड़े क्रिकेटरों में से एक हैं। क्रिश्चियन रोनाल्डो लाजवाब हैं और मैं उनका प्रशंसक हूं।