रोहित ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी
अपनी कप्तानी में भारत को 2024 टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उनके हेल्मेट पर तिरंगा दिख रहा है। वहीं, गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमारा एक ही संविधान है। हमारी एक ही पहचान होनी चाहिए - भारतीय!
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, 'दिल से हिंदुस्तानी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।' भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, 'संविधान द्वारा निर्देशित राष्ट्र के 77 वर्ष। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और हॉकी इंडिया ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।