फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REPORT: टेस्ट-वनडे में रोहित की कप्तानी पर कोई खतरा नहीं, चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं चयन समिति के अध्यक्ष

Sun, 01 Jan 2023 09:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक से यह बात सामने आई है कि रोहित की वनडे और टेस्ट कप्तानी पर कोई खतरा नहीं है। क्योंकि बीसीसीआई के अधिकारियों को इन प्रारूपों में रोहित के नेतृत्व के बारे में कुछ भी असंतोषजनक नहीं लगा है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और चेतन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद से बीसीसीआई टीम इंडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में रविवार को बोर्ड सचिव जय शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी शामिल हुए।
विज्ञापन

बीसीसीआई की समीक्षा बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक से यह बात सामने आई है कि रोहित की वनडे और टेस्ट कप्तानी पर कोई खतरा नहीं है। क्योंकि बीसीसीआई के अधिकारियों को इन प्रारूपों में रोहित के नेतृत्व के बारे में कुछ भी असंतोषजनक नहीं लगा है। पिछली चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा के साथ एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

हार्दिक पांड्या मीटिंग में नहीं हुए शामिल

चूंकि बीसीसीआई का पूरा ध्यान इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल पर और भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है, तो टी20 के नए कप्तान हार्दिक पांड्या इस बैठक में शामिल नहीं हुए। भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का अच्छा मौका है। हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए मुंबई में हैं।

रोहित की कप्तानी पर कोई खतरा नहीं

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- रोहित टेस्ट और वनडे में भारत का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। इन दोनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में उनके भविष्य के बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। टेस्ट और वनडे में उनके कप्तानी रिकॉर्ड को देखें तो वह प्रभावशाली है। बैठक में यह भी तय किया गया कि 20 खिलाड़ियों के पूल को 2023 विश्व कप तक रोटेट किया जाएगा।

Rohit Sharma wins first Test series as captain: Key statsरोहित शर्मा

चेतन शर्मा को चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया जा सकता है

बोर्ड चयनकर्ताओं को लेकर एक और महत्वपूर्ण फैसला ले सकता है। रविवार को समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले चेतन शर्मा एक बार फिर वरिष्ठ राष्ट्रीय चयन पैनल की अध्यक्षता बरकरार रख सकते हैं। यदि अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो उनके चयन समिति में नॉर्थ जोन के प्रतिनिधि होने की पूरी संभावना है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम भी साउथ जोन से चर्चाओं में है। चेतन शर्मा को 2023 वनडे विश्व कप तक के रोडमैप की योजना में शामिल किया जाना अपने आप में एक महत्वपूर्ण विकास है।

विज्ञापन

सूत्र ने बताया- सबसे पहली बात, अगर चेतन को बोर्ड ने बताया नहीं होता तो वह आवेदन ही नहीं करते। यह अपने आप में एक संकेत है। भारत को 10 महीने में विश्व कप खेलना है। चेतन और हरविंदर की तीन नए सदस्यों की मौजूदगी निरंतरता को बरकरार रखेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व सलामी बल्लेबाज एसएस दास अपने 21 टेस्ट अनुभव के कारण ईस्ट जोन से पसंदीदा हैं। वहीं, वेस्ट जोन से गुजरात के दिग्गज मुकुंद परमार, सलिल अंकोला, समीर दिघे इस रेस में बने हुए हैं। नई कमेटी का चयन आने वाले हफ्ते में किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें