फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: भारत- दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज हो सकती है रद्द, IPL बनी वजह!

Wed, 26 May 2021 10:33 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आईपीएल कराना बेहतर होगा, यह सीरीज बाद में भी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव खेल जगत पर भी पड़ रहा है। महामारी के प्रसार के चलते कई क्रिकेट सीरीज और लीग या तो रद्द कर दी गईं या फिर उनकी तारीख को आगे खिसका दिया गया। इसी कड़ी में बीसीसीआई ने भी एक सीरीज को फिलहाल रद्द करने की घोषणा की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज रद्द कर दिया है। यह सीरीज भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद होनी थी। यह फैसला आईपीएल 2021 के बाकी मैच कराने की वजह से लिया गया है। 

विज्ञापन


यूएई में हो सकते हैं आईपीएल के शेष मैच
आपको बता दें कि बायो बबल यूज करने के बाद भी आईपीएल के दौरान कई खिलाड़ी और स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। कुछ रिपोर्ट्स के मद्देनजर सूत्र ऐसा संभावना जता रहे हैं कि आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई में सितंबर माह के तीसरे हफ्ते में खेले जाएंगे। आईपीएल तीन हफ्ते तक चलेगा, जिसमें 10 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। 

पूरे मामले पर बीसीसीआई का पक्ष 
बीसीसीआई का कहना है कि टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आईपीएल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। बीसीसीआई के अनुसार टी 20 वर्ल्ड कप आईपीएल के पूरा होने के एक हफ्ते या 10 दिनों के भीतर ही होगा इसलिए दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज बाद में भी खेली जा सकती है।
विज्ञापन


अन्य कई सीरीज पर भी लग सकता है ग्रहण
एक सूत्र के अनुसार, इस बात की संभावना है कि टी 20 वर्ल्ड कप की वजह से भारत अगले साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अतिरिक्त मैच खेल सकता है और नवंबर में होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज को भी टाला जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें