फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन एमसीजी में भारी संख्या में पहुंचे दर्शक, पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे

Thu, 26 Dec 2024 02:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

चौथे टेस्ट के पहले दिन की टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गई थीं। दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह को दो छक्के जड़े। 
विज्ञापन
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : MCG
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का क्रेज जोर पकड़ चुका है और प्रत्येक में दर्शक भारी संख्या में मैच देखने स्टेडियम पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भी देखने मिला जहां बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में दर्शक स्टेडियम पर मैच देखने पहुंचे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है जो बढ़त हासिल करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। 
विज्ञापन

पहले दिन कोहली-कोंस्टास के बीच हुआ विवाद
मैच के पहले दिन जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और फिर जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। वहीं, विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्का हुई जो विवाद का कारण बना। इन सब चीजों के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 87242 दर्शक मैदान में जुटे जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है।

डेब्यू पर चमके कोंस्टास
चौथे टेस्ट के पहले दिन की टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गई थीं। दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह को दो छक्के जड़े। आखिरी सत्र में बुमराह ने भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। 
विज्ञापन

मैच का हाल
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें