फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Day Test: पहले दिन 80 हजार फैंस मैदान पहुंचे, टूटे दोनों देशों के बीच पिछले सारे रिकॉर्ड

Thu, 26 Dec 2019 06:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन यानि ‘बाक्सिंग डे’ पर 80 हजार से अधिक दर्शक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर पहुंचे जो कि इन दोनों देशों के बीच नया रिकॉर्ड है। ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट मैच आस्ट्रेलियाई क्रिकेट कैलेंडर का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में एशेज मैच के पहले दिन कुल 91,112 दर्शक एमसीजी पहुंचे जो कि रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच के दौरान 80,473 दर्शकों ने स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह एशेज से इतर किसी मैच में दूसरी सबसे बड़ी दर्शक संख्या है।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 1975 में बॉक्सिंग डे के दिन मैच देखने के लिए 85,661 दर्शक पहुंचे थे। न्यूजीलैंड 1987 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख केविन राबर्ट्स ने कहा कि दर्शक संख्या से दोनों देशों में इस खेल की लोकप्रियता का पता चलता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मेलबर्न में एक दिन में सर्वाधिक दर्शक पहुंचने का पिछला रिकार्ड 51,087 का था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 4 विकेट पर 257 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 77 और ट्रेविस हेड 25 रन बनाकर नाबाद हैंं। मार्नस लाबुशाने ने 63 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें