फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मैच के दौरान मिटी दूरियां, विराट कोहली से गले मिले अनिल कुंबले

Sun, 29 Mar 2026 08:35 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। कोहली ने पूर्व कोच अनिल कुंबले से मुलाकात की और दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच कथित तौर पर जो दूरियां थी वो मिट गईं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के गले मिलने के दृश्य ने फैंस का ध्यान खींचा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले विराट कोहली और अनिल कुंबले के गले मिलने की घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। 
विज्ञापन

क्यों था विवाद?
दरअसल, अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे। उस समय विराट कोहली कप्तान थे। दोनों के बीच समीकरण ठीक नहीं रहे थे। संभवत: यही कारण था कि कुंबले को समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। माना जा रहा था कि कोहली, कुंबले के काम करने के तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे और टीम के अंदर भी कुंबले के खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये को लेकर चर्चाएं होती रहती थीं। इस्तीफे के बाद भी कुंबले-कोहली के रिश्ते सामान्य नहीं रहे थे। हालांकि, शनिवार को हुई उनकी मुलाकात से यह संकेत मिला कि अब दोनों ही उन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं। मैदान पर दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और उनके बीच थोड़ी देर तक बातचीत भी हुई।

विज्ञापन

स्टेन ने मांगा कोहली का ऑटोग्राफ
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन से भी मुलाकात की। कोहली और स्टेन के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्टेन एक पुरानी इंडिया जर्सी लेकर आए, जिसके पीछे कोहली का नाम लिखा था। उन्होंने कोहली से ऑटोग्राफ देने की गुजारिश की। कोहली इस भाव से खुश और भावुक हो गए। उन्होंने जर्सी पर साइन करने से पहले एक प्यारी सी मुस्कान दी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था और आईपीएल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें