सार
अनुष्का शर्मा और स्मृति मंधाना बंगलूरू में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के सीजन ओपनर मुकाबले को देखने पहुंचीं, जिससे स्टेडियम का माहौल और जोशीला हो गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और नए खिलाड़ियों को मौका देते हुए मैच की शानदार शुरुआत की।
आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जोरदार अंदाज में हुआ है, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां भी स्टेडियम पहुंचीं।
मंधाना और अनुष्का की मौजूदगी
मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा की मौजूदगी की रही, जो अपने पति विराट कोहली की टीम आरसीबी को सपोर्ट करने स्टेडियम में नजर आईं। उनके साथ आरसीबी महिला टीम की स्टार कप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।