फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: पिछली हार के गम को भुलाने उतरेगी राजस्थान और RCB, विराट और स्मिथ होंगे आमने-सामने

Sat, 17 Oct 2020 05:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें सीजन में आज दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना नौवां मैच खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी है। राजस्थान को दिल्ली ने हराया था तो वहीं बैंगलोर को पंजाब ने। इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक आठ-आठ मैच खेले हैं। बैंगलोर ने अपने आठ मैचों में पांच में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ, राजस्थान ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका की अगर बात करें तो आरसीबी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खाते में केवल छह अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें पायदान पर है।  
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी मगर आगे जाकर टीम जीत की लय बरकरार नहीं रख सकी। तीन लगातार हार के बाद टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की और फिर पिछला मैच दिल्ली के खिलाफ हार गई। बेन स्टोक्स के आने से टीम निश्चित ही मजबूत हुई है लेकिन बटलर और स्टोक्स की सलामी जोड़ी को पिच पर टिककर खेलना होगा। 

वहीं स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन शुरुआती मैचों में चलने के बाद फ्लॉप रहे हैं। दूसरी तरफ, आरसीबी की टीम इस बार अपने लय में नजर आ रही है। टीम के कप्तान विराट कोहली भी फॉर्म में हैं। पिछले मैच में वो अपने अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 48 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के खिलाफ कोहली डीविलियर्स को आगे बल्लेबाजी करने के लिए बुला सकते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः
आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्सः
बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनाद्कट, कार्तिक त्यागी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें