रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड और शाहबाज अहमद की पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 18.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में बैंगलोर ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर बैंगलोर को जीत दिलाई।
इससे पहले 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने एक वक्त 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड विली और शेरफेन रदरफोर्ड ने 45 रन और रदरफोर्ड-शाहबाज अहमद ने 39 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर बैंगलोर को जीत की दहलीज तक ले गए। रदरफोर्ड 28 रन, विली 18 रन और शाहबाज 27 रन बनाकर आउट हुए। यह फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर की पहली जीत भी है। पिछले मैच में उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, कोलकाता ने आंद्र रसेल के 25 रन और उमेश यादव के 18 रन की बदौलत 128 रन बनाए। रसेल के अलावा केकेआर का कोई बल्लेबाज 20 प्लस का स्कोर नहीं बना पाया। बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को तीन और हर्षल पटेल को दो विकेट मिला।
18वें ओवर में मैच में ट्विस्ट आया। इस ओवर में टिम साउदी ने दो विकेट झटके। उन्होंने पहले मैदान पर जम चुके शेरफेन रदरफोर्ड को जैक्सन के हाथों कैच कराया। रदरफोर्ड 40 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउदी ने वानिंदु हसरंगा को रसेल के हाथों कैच कराया। हसरंगा 4 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर सात विकेट पर 122 रन है। आखिरी ओवर में बैंगलोर को सात रन की जरूरत है।
16 ओवर के बाद बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने शाहबाज अहदम को स्टंप आउट कराया। शाहबाज 20 गेंदों पर 27 रन बना सके। इसमें तीन छक्के शामिल हैं। शाहबाज और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच 31 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल बैंगलोर को 24 गेंदों पर 28 रन की जरूरत है। दिनेश कार्तिक शून्य और रदरफोर्ड 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
14 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहबाज अहमद 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बैंगलोर को अब 36 गेंदों पर 40 रन की जरूरत है।
11वें ओवर में बैंगलोर को चौथा झटका लगा। सुनील नरेन ने ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। विली 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। सबसे महत्वपूर्ण उन्होंने 17 पर तीन विकेट गिरने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 53 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी की। 11 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड 16 रन और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं।
10 ओवर के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड विली 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अनुज रावत (0), कप्तान फाफ डुप्लेसिस (5) और विराट कोहली (12) कुछ खास नहीं कर सके। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए। बैंगलोर को अब 10 ओवर में 70 रन की जरूरत है।
नौ ओवर के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड विली 13 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अनुज रावत (0), कप्तान फाफ डुप्लेसिस (5) और विराट कोहली (12) कुछ खास नहीं कर सके।
पावरप्ले खत्म हो चुका है। बैंगलोर ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 36 रन बनाए। इस दौरान आरसीबी ने अनुज रावत (0), कप्तान फाफ डुप्लेसिस (5) और विराट कोहली (12) का विकेट गंवाया। उमेश यादव ने दो विकेट झटके। वहीं, टिम साउदी को एक विकेट मिला। फिलहाल डेविड विली छह रन और शेरफेन रदरफोर्ड चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कोलकाता के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मैच में ट्विस्ट ला दिया है। उन्होंने पहले ओवर में अनुज रावत (0) को पवेलियन भेजा था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली को भी पवेलियन भेज दिया। कोहली सात गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उमेश ने उन्हें विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन है। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड और डेविड विली क्रीज पर हैं।
बैंगलोर ने शुरुआती दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। पहले ओवर में उमेश यादव ने अनुज रावत (0) को आउट किया। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन भेजा। डुप्लेसिस चार गेंदों पर पांच रन बना सके। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है। फिलहाल विराट कोहली और डेविड विली क्रीज पर हैं।
बैंगलोर के लिए अनुज रावत और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ओपनिंग के लिए उतरे। वहीं, कोलकाता ने उमेश यादव को गेंद थमाई। इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर उमेश ने अनुज रावत को पवेलियन भेजा। रावत खाता भी नहीं खोल सके। उमेश ने उन्हें विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच कराया। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली ने मैदान पर आते ही दो चौके लगाए। एक ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 18.5 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। आईपीएल 2022 में पहली बार कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर नहीं खेल सकी। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के पहले मैच में केकेआर के खिलाफ ही 131 का स्कोर बनाया था। बैंगलोर के सामने 129 रन का लक्ष्य है। उनके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 2017 में एक ऐसा ही मौका सामने आया था जब कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाया था और बैंगलोर को 49 रन पर समेट दिया था।
केकेआर का टॉप ऑर्डर आज पूरी तरह से फेल रहा। अजिंक्य रहाणे नौ रन, वेंकटेश अय्यर 10 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन, नीतीश राणा 10 रन, सुनील नरेन 12 रन और शेल्डन जैक्सन शून्य पर आउट हुए। कोलकाता को लगातार चार ओवर में चार झटके लगे। यहीं से मैच पलट गया। चौथे ओवर में वेंकटेश, पांचवें ओवर में रहाणे, छठे ओवर में नीतीश और सातवें ओवर में श्रेयस आउट हुए।
सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल भी कुछ खास नहीं कर सके। बिलिंग्स 15 गेंदों पर 14 रन और रसेल 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। साउदी एक रन बना सके। आकाश दीप ने उमेश यादव को क्लीन बोल्ड कर कोलकाता की पारी को समेट दिया।
बैंगलोर की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। वह हैट्रिक का मौका चूक गए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर सुनील नरेन और शेल्डन जैक्सन को पवेलियन भेजा था। इसके अलावा आकाश दीप ने तीन विकेट झटके। वहीं, हर्षल पटेल को दो और मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।
18 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने नौ विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। फिलहाल उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती क्रीज पर हैं। फिलहाल दोनों के बीच 17 रन की साझेदारी हो चुकी है। बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके।
101 पर कोलकाता नाइट राइडर्स को नौवां झटका लगा। वानिंदु हसरंगा ने टिम साउदी को कप्तान डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। फिलहाल उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती क्रीज पर हैं।
14वें ओवर में 99 के स्कोर पर कोलकाता को आठवां झटका लगा। हर्षल पटेल ने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। रसेल 18 गेंदों पर 25 रन बना सके। कोलकाता की टीम मुसीबत में पड़ती हुई दिखाई पड़ रही है। फिलहाल टिम साउदी और उमेश यादव क्रीज पर हैं।
12वें ओवर में 83 के स्कार पर कोलकाता को सातवां झटका लगा। हर्षल पटेल ने सैम बिलिंग्स को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। बिलिंग्स 15 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर का टॉप ऑर्डर आज पूरी तरह से फेल रहा। अजिंक्य रहाणे नौ रन, वेंकटेश अय्यर 10 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन, नीतीश राणा 10 रन, सुनील नरेन 12 रन और शेल्डन जैक्सन शून्य पर आउट हुए।
12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 83 रन है। फिलहाल आंद्रे रसेल आठ गेंदों पर 10 रन और टिम साउदी बल्लेबाजी कर रहे हैं। बैंगलोर की ओर से हसरंगा ने तीन और आकाश दीप ने दो विकेट झटके हैं। एक-एक विकेट हर्षल और सिराज को मिला।
बैंगलोर के मिस्ट्री स्पिनर हसरंगा हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर सुनील नरेन और शेल्डन जैक्सन को पवेलियन भेजा था। इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद को कोलकाता के सैम बिलिंग्स ने डिफेंड कर लिया। इस तरह वह हैट्रिक विकेट नहीं ले पाए।
67 के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लगा। नौवें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने पहले सुनील नरेन को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। वे आठ गेंदों पर 12 रन बना सके। वहीं, अगली ही गेंद पर शेल्डन जैक्सन को आउट किया। हसरंगा के पास हैट्रिक का मौका है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अगले ओवर का इंतजार करना होगा।
कोलकाता ने लगातार चार ओवर में चार विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर में पहले वेंकटेश अय्यर, फिर पांचवें ओवर में अजिंक्य रहाणे, छठे ओवर में नीतीश राणा और अब कप्तान श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट चुके हैं। सातवें ओवर में कोलकाता को श्रेयस के रूप में चौथा झटका लगा। वे 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 46 रन है। फिलहाल सैम बिलिंग्स और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
कोलकाता ने लगातार तीन ओवर में तीन विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर में पहले वेंकटेश अय्यर, फिर पांचवें ओवर में अजिंक्य रहाणे और अब नीतीश राणा भी पवेलियन लौट चुके हैं। छठे ओवर में 44 के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका लगा। नीतीश पांच गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 44 रन है। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
पांचवें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। रहाणे 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 32 रन है। फिलहाल नीतीश राणा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
आरसीबी को पहली सफलता तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर 14 गेंद पर 10 रन बनाकर आकाश को ही कैच थमा बैठे।उन्होंने एक चौका लगाया। अय्यर के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर पांच रन और रहाणे नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेंकटेश अय्यर नौ रन और रहाणे एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे मैदान पर हैं। वहीं, बैंगलोर की ओर से डेविड विली ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट गंवाए चार रन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान डुप्लेसिस ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। उन्होंने तेज गेंदबाज शिवम मावी की जगह टिम साउदी को टीम में शामिल किया है। श्रेयस ने बताया कि साउदी के अनुभव की वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया।
मैच को लेकर टॉस थोड़ी देर में होगा। वहीं, पहली गेंद शाम साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में 400 प्लस रन बने थे। बैंगलोर ने 200 प्लस रन बनाया था। जवाब में पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया था।
गेंदबाजी विभाग में उमेश यादव ने पिछले मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन शिवम मावी, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण सहित अन्य को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ेगी। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की बल्ले और गेंद से भूमिका दोनों टीम के बीच का अंतर पैदा कर सकती है।
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पहले मैच में केवल 16 रन ही बना पाए, लेकिन वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स और शेल्डन जैक्सन को जिम्मेदारी लेनी होगी।
केकेआर ने पहले मैच में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और वे उसे दोहराना चाहेंगे। केकेआर के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू अजिंक्य रहाणे की फॉर्म में वापसी थी। उन्होंने 44 रन की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई शानदार शॉट्स लगाए थे।
केकेआर की बॉलिंग यूनिट को जहां फॉफ के छक्के मारने के क्षमता से विशेष रूप से सावधान रहना होगा, वहीं आरसीबी के गेंदबाजों को भी पंजाब के खिलाफ हुई धुनाई को भूलना होगा। मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में 59 रन लुटाए थे। उन्हें जल्द ही अपने खेल में सुधार करना होगा। बैंगलोर 200 प्लस रन बनाने के बाद मैच हार गई थी। साथ ही गेंदबाज हर्षल पटेल की भूमिका भी अहम होगी जो डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हैं। यहां तक श्रीलंकाई स्पिनर हसरंगा की बीच के ओवरों में भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
कप्तानी के दबाव से मुक्त होने के बाद विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए और वह कोलकाता के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। आरसीबी को यदि जीत दर्ज करनी है तो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को भी पिछले मैच की तरह धमाकेदार पारी खेलनी होगी।
आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में 57 गेंदों पर 88 रन बनाए और वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाना चाहेंगे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से है। केकेआर की टीम पिछला मैच जीत कर आ रही है। उसने अपने पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम को हराया। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस सीजन अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को पंजाब किंग्स ने हराया था।