फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR IPL 2022 Live Streaming: जीत के लिए बेताब बैंगलोर के सामने कोलकाता की चुनौती, जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Wed, 30 Mar 2022 11:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलकाता ने पहले मैच में चेन्नई को हराया था, जबकि बैंगलोर को पहले मैच में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब अय्यर की अगुआई वाली कोलकाता जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। 
 
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता की टीम का दूसरा मुकाबला फाफ डुप्लेसिस की बैंगलोर के साथ है। इस सीजन में बैंगलोर का कप्तान से लेकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी अटैक तक सब कुछ बदल चुका है। हालांकि, इस टीम की किस्मत नहीं बदली और एक बार फिर 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। अब फाफ डुप्लेसिस की टीम कोलकाता के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। 
विज्ञापन


कोलकाता के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक इस सीजन में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते दिखेंगे। पिछले मैच में उन्होंने कमाल की पारी खेली थी और इस मैच में भी पिछला प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला? 
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला 30 मार्च यानी बुधवार को मैच खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो कंपनी की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI        

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद/महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें