पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने दिखाई थी ताकत
फाइनल से पहले खेले गए पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए थे। आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन और क्रुणाल पांड्या ने 43 रनों का योगदान दिया था। जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई थी। टीम के लिए राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में फाइनल में गुजरात के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT Weather Forecast: क्या आईपीएल फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे? जानें अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
आरसीबी के लिए सब कुछ सही समय पर क्लिक कर रहा है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या लगातार योगदान दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार ने प्रभावित किया है। पहले क्वालिफायर में डफी ने तीन विकेट झटके थे, जबकि भुवनेश्वर ने दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने भी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: RCB Road To Final: रजत पाटीदार की टीम खिताब बचाने से सिर्फ एक जीत दूर; यहां देखें फाइनल तक आरसीबी का दमदार सफर
हम यहां आपको गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच 31 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
गुजरात और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप
Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।