फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs DC: दिल्ली नौ विकेट से जीती, शेफाली-जोनासन के बीच दूसरी बड़ी साझेदारी, आरसीबी की घर में लगातार चौथी हार

Sat, 01 Mar 2025 10:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

आज महिला प्रीमियर लीग का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बंगलुरु में खेला गया। आरसीबी ने एलिस पेरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर 151 रन बनाए और 27 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
आरसीबी बनाम दिल्ली - फोटो : WPL (Screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेफाली वर्मा और जेस जोनासन की 146* रनों की साझेदारी के दमपर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नौ विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गत विजेता टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने एलिस पेरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में एक विकेट खोकर 151 रन बनाए और 27 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

लगातार चौथा मैच हारी आरसीबी
आरसीबी की यह उनके घरेलू मैदान पर लगातार चौथी शिकस्त है। इससे पहले उन्हें मुंबई इंडियंस (चार विकेट से हारे), यूपी वॉरियर्स (सुपर ओवर में हारे) और गुजरात जाएंट्स (छह विकेट) ने हराया था। मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। उनके खाते में 10 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट 0.482 हो गया है। वहीं, आरसीबी चार अंक और -0.244 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

शेफाली वर्मा और जेस जोनासन ने किया दमदार प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी इस मुकाबले में खराब हुई है। उन्हें पहला झटका रेणुका सिंह ने दिया। उन्होंने एलिस पेरी के हाथों मेग लैनिंग को कैच आउट कराया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के आईं जेस जोनासन और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी हुई। भारतीय बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि जेस जोनासन ने 38 गेंदों में 61* रन बनाए।

डब्ल्यूपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम रन वर्ष
मेग लैनिंग - शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स  आरसीबी  162 2023
शेफाली वर्मा - जेस जोनासन दिल्ली कैपिटल्स  आरसीबी  146* 2025*
बेथ मूनी - लॉरा वोल्वार्ड्ट गुजरात जाएंट्स आरसीबी  140 2024

आरसीबी की पारी
आरसीबी की इस मुकाबले में झटके के साथ शुरूआत हुई थी। उन्हें पहला झटका नौ रन के स्कोर पर लगा। शिखा पांडे ने कप्तान स्मृति मंधाना को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा डैनी व्याट हॉज ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसे मारिजन कप ने तोड़ा। उन्होंने हॉज को अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 21 रन बनाकर लौटीं। फिर पेरी ने राघवी बिष्ट के साथ 66 रनों की साझेदारी निभाई। श्री चरणी ने बिष्ट को साराह ब्राइस के हाथों कैच आउट कराया। वह 32 गेंदों में 33 रन बना सकीं। उनके अलावा इस मुकाबले में ऋचा घोष ने पांच और कनिका आहुजा ने दो रन बनाए। वहीं, पेरी और जॉर्जिया वेयरहम क्रमश: 60 और 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए शिखा पांडे और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मारिजन कप को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स :
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, नल्लापुरेड्डी चरानी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, एकता बिष्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें