फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs CSK Playing 11: चिन्नास्वामी में आरसीबी की चेन्नई से भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी; क्या होगी प्लेइंग-11?

Sun, 05 Apr 2026 12:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

RCB vs CSK Playing 11 Today Prediction : आईपीएल का 11वां मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि चेन्नई अपनी पहली जीत की तलाश में होगी।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगे। यह मैच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो अपनी छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

टीमों का हाल
आरसीबी ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। टीम ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, गेंदबाजी में जैकब डफी को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।

दूसरी ओर, चेन्नई का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है। पहले राजस्थान रॉयल्स से और फिर पंजाब किंग्स से। खासकर गेंदबाजी सीएसके के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। पंजाब के खिलाफ 209 रन बनाने के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। मैट हेनरी महंगे साबित हुए हैं और स्पिनर्स भी प्रभावी नहीं रहे।

सीएसके की बल्लेबाजी से उम्मीद
सीएसके की बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आए हैं। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने अंत में तेज 32 रन (12 गेंद) जोड़े।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सीएसके का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 21 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 13 मैचों में जीत मिली है।

पिच और मौसम रिपोर्ट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां चौके-छक्कों की भरमार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 141 रन और दूसरी पारी का 136 रन है। मौसम की बात करें तो मैच के दिन बारिश की लगभग 25% संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, नूर अहमद/गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज/जेमी ओवरटन, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर/अकील होसेन।
विज्ञापन

हम यहां आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच पांच अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 7:00 बजे होगा। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें