फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB: 'भीड़ प्रबंधन के लिए BCCI के साथ मिलकर कर रहे काम', चिन्नास्वामी भगदड़ के तीन महीने बाद हरकत में आरसीबी

Mon, 01 Sep 2025 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

खास बात यह है कि यह पहल सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं, इसमें पोस्ट-ट्रैजिक सपोर्ट के साथ-साथ दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
आरसीबी टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के दौरान बंगलूरू में हुए दर्दनाक भगदड़ ने न केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रैंचाइजी को अंदर से हिला दिया, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में सुरक्षा और जिम्मेदारी पर बहस छेड़ दी। इसी पृष्ठभूमि में, टीम की सोशल इनीशिएटिव विंग 'आरसीबी केयर्स’ ने अब एक छह-बिंदु का रणनीतिक मेनिफेस्टो जारी किया है, जिसे उन्होंने जरूरी एक्शन का खाका बताया है। उन्होंने कहा है कि वह बीसीसीआई के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन को लेकर काम कर रहे हैं, ताकी आगे ऐसी कोई घटना न हो।

 

विज्ञापन

आरसीबी केयर्स को लेकर फ्रैंचाइजी की विस्तृत योजना
आरसीबी केयर्स की विस्तृत योजना पेश करते हुए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को कहा कि फाउंडेशन आईपीएल और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के साथ मिलकर बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल तैयार करेगा। यह कदम उस दर्दनाक घटना के बाद उठाया गया है जब इस साल जून में टीम के ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। फ्रैंचाइजी के मुताबिक, 'आरसीबी केयर्स' एक दीर्घकालिक योजना है जो फैन वेलफेयर (प्रशंसक कल्याण) से गहराई से जुड़ी रहेगी।'

जून में भगदड़ के लिए आसरीबी को ठहराया गया जिम्मेदार
जून में हुई इस त्रासदी की जांच में यह सामने आया कि सोशल मीडिया पर टीम द्वारा दिए गए आमंत्रणों की वजह से लाखों की भीड़ जमा हुई और इसके लिए आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया गया। जांच में यह भी पाया गया कि फ्रैंचाइजी ने समारोह आयोजित करने के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं ली थी और पुलिस खुद को उस भारी संख्या में आए प्रशंसकों के सामने बुरी तरह से असहाय पाई, जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।

जानें मेनिफेस्टो में क्या क्या शामिल
खास बात यह है कि यह पहल सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं, इसमें पोस्ट-ट्रैजिक सपोर्ट के साथ-साथ दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इस घोषणा से पहले ही RCB ने उन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी थी जो घटना में प्रभावित हुए थे। आरसीबी केयर्स का यह मेनिफेस्टो इस संकट से उबरने और आगे बढ़ने की योजना को दर्शाता है-
 
  1. जरूरी समर्थन देना: सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं, बल्कि पीड़ितों को तेज़, पारदर्शी और मानवीय तरीके से सहायता पहुँचाना।
  2. सुरक्षित और समावेशी माहौल बनाना: स्टेडियम और आयोजन प्रबंधन में बेहतर क्षमता लगाने और रणनीतियाँ स्थापित करना।
  3. सामुदायिक सशक्तिकरण: ग्रामीण कर्नाटक, विशेषकर सिद्दी समुदाय, में विकास-परक कार्यक्रम शुरू करना।
  4. स्वतंत्र रिसर्च और सुरक्षा निवेश: फैन-सेफ़्टी ऑडिट फ्रेमवर्क बनाना और स्थानीय टीमों को भीड़ प्रबंधन और इमरजेंसी प्रतिक्रया पर ट्रेन करना।
  5. फैंस की यादें स्थायी बनाना: बेंगलुरु में एक विशेष स्मृति स्थल तैयार करना जहाँ RCB के सबसे जुनूनी समर्थकों की कहानियां और नाम सम्मानित किए जाएंगे।
  6. खेल के जरिये भविष्य का निर्माण करें: इस टीम में विश्वास केवल स्टेडियमों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। स्टेडियमों में नौकरियां पैदा करें, स्थानीय प्रतिभाओं को निखारें और खेल जगत में पेशेवरों की अगली पीढ़ी का समर्थन करें।
विज्ञापन

खेल से भविष्य बनाना: सिर्फ स्टैंड तक सीमित नहीं, बल्कि खिलाड़ियों, स्टेडियम कर्मचारियों और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए रोजगार और प्रशिक्षण देना। यह पहल दर्शाती है कि RCB केवल एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार संस्था के रूप में समाज के प्रति प्रतिबद्ध है। यह कदम क्रिकेट के बाहर फ्रैंचाइज़ी की समर्पित सामाजिक भूमिका को भी उजागर करता है, जहां केवल प्रदर्शन से आगे ‘नींव’ बनाने की सोच भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें