फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: RCB ने उठाया कड़ा कदम, डायरेक्टर और कोच को हटाया; आईपीएल के पिछले सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी टीम

Sun, 16 Jul 2023 07:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह स्पष्ट नहीं है कि आरसीबी किसी विदेशी मुख्य कोच को चुनेगी या किसी भारतीय को मुख्य कोच नियुक्त करेगी। अन्य टीमों ने पहले ही अपने कोचिंग सेट-अप को तैयार करना शुरू कर दिया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एंडी फ्लावर को मुख्य कोच के पद से हटा दिया।
विज्ञापन
संजय बांगर, फाफ डुप्लेसिस और माइक हेसन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अगले साल होने वाले आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने सबसे पहले अपने टीम डायरेक्टर माइक हेसन और कोच संजय बांगर को पद से हटा दिया। आरसीबी की टीम टूर्नामेंट के पिछले सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी को अब नए कोच की तलाश है। टीम अब तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेसन और संजय बांगर के साथ फ्रेंचाइजी ने नया करार नहीं किया है। उन्हें हटाने के बाद फ्रेंचाइजी नए कोचों की तलाश कर रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आरसीबी मौजूदा गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ को हटाना चाहती है या नहीं। कहा जाता है कि हेसन और बांगर का आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के साथ बहुत अच्छा तालमेल था। दोनों पांच साल से अपने-अपने पदों पर थे। फ्रैंचाइजी अब किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो पहले आईपीएल खिताब की तलाश में नए विचार ला सके।

जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच बन सकते हैं - फोटो : IPL
लैंगर बने हैं लखनऊ के कोच
यह स्पष्ट नहीं है कि आरसीबी किसी विदेशी मुख्य कोच को चुनेगी या किसी भारतीय को मुख्य कोच नियुक्त करेगी। अन्य टीमों ने पहले ही अपने कोचिंग सेट-अप को तैयार करना शुरू कर दिया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एंडी फ्लावर को मुख्य कोच के पद से हटा दिया। उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को नियुक्त किया है। लैंगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

तीन बार फाइनल में हारी है आरसीबी की टीम
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान फ्लॉवर पहले से ही अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और आईपीएल में किसी अन्य टीम की कमान संभाल सकते हैं। आरसीबी की बात करें तो वह 16 सीजन में आठ बार प्लेऑफ में पहुंची है। तीन बार उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। 2009, 2011 और 2016 में टीम उप-विजेता रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें