आईपीएल सीजन-6 के पहले मैच में मुंबई पर रोमांचक जीत के बाद कप्तान कोहली के हौसले बुलंद हो गए हैं।
कोहली ने जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी टीम को गेल पर निर्भर रहने में कोई गुरेज नहीं है।
अंतिम गेंद तक गए मैच में मुंबई इंडियन्स पर मिली रोमांचक जीत का श्रेय कोहली ने गेल को दिया।
गेल ने मैच में अपने अंदाज में 58 गेंदों में धुआधांर पांच छक्के और 11 चौके लगाकर 92 रनों की नाबाद पारी खेली।
मैन आफ द मैच गेल की प्रशंसा करते हुए विराट ने कहा कि हमें गेल पर बहुत अधिक निर्भर रहने में कोई परेशानी नहीं है।
गेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने साबित कर दिया कि वह सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं। गेल ने मैच में दिखाया कि वह न सिर्फ आक्रामक होकर खेलते हैं बल्कि गेम को भी ध्यान में रखते हैं।
विराट ने मुंबई पर मात्र दो रनों से मिली जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कड़ा मुकाबला था लेकिन सही समय पर उनकी टीम ने वापसी कर जीत हासिल कर ली।