फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'मेरा आरसीबी का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ', आईपीएल नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान

Wed, 06 Nov 2024 03:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैक्सवेल 2021 से आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया। अब मैक्सवेल ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह इस बात से प्रभावित हैं कि किस तरह टीम प्रबंधन ने स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 के लिए नीलामी से पहले आरसीबी द्वारा उन्हें रिटेन नहीं करने पर चुप्पी तोड़ी है। आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें विराट कोहली (21 करोड़ रुपये), रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपये) और यश दयाल (पांच करोड़ रुपये) शामिल हैं। आरसीबी ने 37 करोड़ रुपये खर्च किए थे और उसके पास अभी 83 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है। बंगलुरू की फ्रेंचाइजी के पास तीन राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन

 

मैक्सवेल 2021 से आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया। अब मैक्सवेल ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह इस बात से प्रभावित हैं कि किस तरह टीम प्रबंधन ने स्थिति को संभाला। मैक्सवेल ने कहा, मेरे पास मो बोबात और एंडी फ्लवार का फोन आया। मैं वीडियो कॉल पर था और उन्होंने मुझे रिटेन नहीं करने के फैसले के बारे में जानकारी दी। यह एक अच्छी बैठक रही। हमने खेल के बारे में चर्चा की और उन्होंने मुझे अपनी रणनीति के बारे में भी बताया। 

मैक्सवेल ने कहा कि वह आगामी सत्र के लिए टीम की रणनीति समझते हैं और उन्होंने दावा कि उनका आरसीबी के साथ सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। मैक्सवेल ने कहा, उन्होंने अपने स्टाफ में भी बदलाव किया है, इसलिए खिलाड़ियों से पहले उन्हें इसे सुलझाना होगा। मुझे पता है कि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है। मुझे समझ में आ रहा है कि फ्रेंचाइजी किस ओर जा रही है, लेकिन मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि मेरा आरसीबी के साथ सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। मैं उस टीम में वापस जाना पसंद करूंगा। खेलने के लिए यह अच्छी फ्रेंचाइजी है और मैंने वहां काफी आनंद के पल बिताए हैं। 
विज्ञापन

इस सीजन अच्छा नहीं रहा था मैक्सवेल का प्रदर्शन
मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने नौ मैचों में 5.77 के औसत से महज 52 रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रन रहा था। मैक्सवेल गेंद से भी प्रभावित नहीं कर सके थे और वह सिर्फ छह विकेट अपने नाम कर चुके थे और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.06 की रही थी। मैक्सवेल की पहचान आक्रामक ऑलराउंडर के रूप में है जिससे उम्मीद की जा रही है कि उन पर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें