फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने की राजनीति में एंट्री, थामा भाजपा का दामन

Mon, 04 Mar 2019 08:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PM Modi, rivaba ravindra jadeja
विज्ञापन

टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा जडेजा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और सांसद पूनम मदम की मौजूदगी में रीवा ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन

 

बता दें कि रीवा राजकोट के एक कॉन्ट्रैक्टर और करोड़पति व्यापारी हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी हैं। रीवा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। रीवा की मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं। 

रीवा माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनका परिवार राजकोट के कालावड रोड स्थित सरिता विहार सोसाइटी में रहता है। वहीं, रीवा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। यही नहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की थी। 
विज्ञापन


रीवा और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। बीते साल रीवा उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब सड़क पर पुलिस कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें