फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैपी होली: रंग पर्व के अवसर पर जडेजा, लक्ष्मण सहित इन क्रिकेटरों ने दी बधाई

Mon, 29 Mar 2021 02:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Happy Holi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आज देशभर में रंगो का त्योहार होली पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली के अवसर पर लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। होली प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे से मिलते हैं। होली के पावन पर्व पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामना संदेश दिए। चाहे बॉलीवुड एक्टर हों या फिर क्रिकेटर सभी लोग होली पर्व को बड़ी शिद्दत से मनाते हैं। होले के मौके पर कई क्रिकेटरों ने भी शुभकामना संदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से अगर देखा जाए तो इस साल की होली शानदार रही। रंग पर्व के एक दिन पहले भारत ने वनडे सीरीज के तहत इंग्लैंड को हराया। भारत ने होली के अवसर पर देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। पुणे में खेल गए तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात दी। इस बीच होली के अवसर पर कुछ क्रिकेटरों ने बधाई संदेश दिए हैं। 

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अंदाज में होली की बधाई दी।



टीम इंडिया के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, होली का त्योहार आपके सबसे लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। सफलता के लिए आशावादी बने रहें। आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को होली मुबारक हो, ईश्वर हम सबको आनंद, शांति और खुशियों के रंग से भर दे। घर में रहें, सुरक्षित रहें। 

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, होली मना रहे सभी लोगों को प्यार और शुभकामनाएं। सभी को सुरक्षित और आनंदमयी त्योहार की बहुत मुबारकवाद। 
विज्ञापन

हाल ही में चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए श्रेयस अय्यर ने भी होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, शांति और प्यार से होली मनाने वाले लोगों को रंग पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें