फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर पटले हुए चोटिल, टीम इंडिया में जडेजा को मिली जगह 

Sun, 17 Sep 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले तगड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल शनिवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। उनकी एड़ी में फुटबॉल खेलने के दौरान चोट लग गई। इसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन

  Axar Patel sprained his left ankle during a practice session and has been advised rest. BCCI medical team is monitoring his recovery: BCCI — ANI (@ANI) September 16, 2017


शनिवार शाम ही अक्षर के रिप्लेसमेंट की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी। चयनकर्ताओं ने टीम से ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बाहर रखे गए रविंद्र जडेजा को टीम में जगह दी है। उन्हें आराम दिए जाने के नाम पर टीम में शामिल नहीं किया था। जिसपर जडेजा ने ट्वीट कर नाखुशी जताई थी। लेकिन अक्षर की चोट उनके लिए वरदान साबित हो गई और उन्हें सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम में शामिल होने का मौका मिल गया।  
विज्ञापन

  Just in: Ravindra Jadeja to replace the injured Axar Patel for the first three ODIs against Australia #AUSvIND — #INDvAUS #INDvAUS (@BCCI_Tv) September 16, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें