फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा के हो गए 'सर' जडेजा, बारात में हुई फायरिंग

Mon, 18 Apr 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
रीवा के हो गए रविंद्र जडेजा
विज्ञापन
टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने आज रविवार को शानदार कार्यक्रम में रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे ले लिए, लेकिन उनके बारात निकलने के समय हुई फायरिंग ने थोड़ा विवाद पैदा कर दिया।
विज्ञापन


राजकोट में वह जब घोड़ी पर सवार होकर शादी के लिए निकले थे तो बारात में शामिल एक शख्स ने अचानक पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। उस अनजान शख्स ने ताबड़तोड़ 4 बार गोली दागी।

फिलहाल जडेजा ने रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए।


फायरिंग को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जडेजा ने इसी साल 5 फरवरी को गुजरात की इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की थी। शादी के कारण ही जडेजा शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेल सके जिसमें उनकी टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





27 साल के जडेजा ने गुजरात में ही एक होटल में शादी से एक दिन पहले 16 अप्रैल को बैचलर पार्टी का आयोजन किया था।  

शादी से एक दिन पहले संगीत सेरेमनी में तलवार भांजते दिखे थे जडेजा, देखिए वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें