फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा का चयनकर्ताओं को 'दोहरा' जवाब, कश्मीर के खिलाफ मजबूत स्थिति में सौराष्ट

Sun, 15 Oct 2017 09:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket World
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीम से दरकिनार किए गए रविंद्र जडेजा (201) के दोहरे शतक की बदौलत सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले के दूसरे दिन जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ अपनी पहली पारी सात विकेट पर 624 पर घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के विकेट झटककर अपना पलड़ा भारी कर दिया है। जडेजा ने 313 गेंदों पर 23 चौके और दो छक्के लगाए।  पहले दिन शेल्डन जैक्सन (181) के साथ चौथे विकेट के लिए 281 रन की साझेदारी निभाकर सौराष्ट्र को शुरुआती झटकों से उबारने वाले ऑलराउंडर जडेजा ने विकेटकीपर स्नेल पटेल (94) के साथ पांचवें विकेट के लिए 199 रन जोड़े।
विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 103 रन बना लिए थे और वह सौराष्ट्र  की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से अब भी 521 रन पीछे है। उसकी तरफ  से शुभम खजूरिया ने 41 रन बनाए जबकि कप्तान परवेज रसूल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। सौराष्ट्र की तरफ  से स्पिनर धर्मेद्र सिंह जडेजा ने 36 रन देकर तीन और रविंद्र जडेजा ने 20 रन देकर एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें