फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jadeja: चेन्नई में रिटेन होने के बाद जडेजा ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, लिखा- सब कुछ ठीक है

Wed, 16 Nov 2022 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जा रहा था कि चेन्नई की टीम आईपीएल 2023 से पहले जडेजा को रिलीज कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जडेजा ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि सब कुछ ठीक है। 
 
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए ही खेलेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान कई टीमों ने चौकाने वाले फैसले किए हैं। चेन्नई की टीम भी इनमें से एक हैं। चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को रिलीज कर दिया है और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया है। सभी टीमों के रिटेन खिलाड़ियों की सूची का एलान होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि चेन्नई की टीम रवींद्र जडेजा को रिलीज कर सकती है। 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा को चेन्नई की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, बतौर कप्तान जडेजा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कप्तान रहते हुए वह गेंद और बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली। इसके बाद जडेजा कई मैच नहीं खेले। ऐसा कहा गया कि वह चोटिल हैं, इसलिए नहीं खेल रहे हैं। जडेजा ने इसके बाद चेन्नई से जुड़े कई पोस्ट भी डिलीट किए। इसके बाद माना जा रहा था कि सीएसके और जडेजा के बीच अनबन है और अगले साल वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


चेन्नई में रिटेन किए जाने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वह झुककर धोनी को सलाम कर रहे हैं। इसके साथ ही जडेजा ने लिखा कि सब कुछ ठीक है। वहीं, चेन्नई की टीम ने जडेजा को रिटेन करने के बाद उनकी फोटो शेयर कर लिखा कि आठवां अजूब हमारे साथ ही रहेगा। जडेजा और चेन्नई की टीम के बीच सब कुछ ठीक होने की बात सुनकर चेन्नई के फैंस काफी खुश हैं और अगले साल चेन्नई के चैंपियन बनने की बात कह रहे हैं। 



आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीषा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा। 

चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया
ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें