फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पाकिस्तानी की वजह से तीसरे नंबर पर पहुंचे जडेजा

Fri, 18 Oct 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज सईद अजमल ने टीम इंडिया के नंबर वन हरफनमौला रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


अबुधाबी में गुरुवार को खत्म हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के इस फिरकी गेंदबाज ने कुल छह विकेट झटके जिससे वह इस साल सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट (70) लेने वाले गेंदबाज बन गए।

सईद अजमल ने इस मामले मे रवींद्र जडेजा को पीछे कर दिया। जडेजा इस साल टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन कर सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए थे। बाद में उन्हें इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (66 विकेट) ने पछाड़ दिया।
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह इस साल सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर खिसक गए। 64 विकेट लेकर जडेजा और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन एक साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


वनडे में आगे हैं जडेजा
सईद अजमल के लिए अबुधाबी टेस्ट बेहद यादगार रहा। इस मैच में उन्होंने टेस्ट करियर में अपने डेढ़ सौ विकेट पूरे किए। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए मैचों में उन्होंने अपने 50 विकेट भी ले लिए।

36 वर्षीय अजमल 29 टेस्ट मैचों में 153 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा वनडे में उनके खाते में 92 मैचों से 146 विकेट हैं।

अजमल ने इस साल छह टेस्ट में 31 विकेट झटके हैं जबकि जडेजा ने चार टेस्ट खेलकर 24 विकेट झटके हैं।

हालांकि वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा अजमल से आगे हैं। जडेजा ने 24 मैच खेलकर 39 विकेट अपने नाम किए। जबकि अजमल ने 20 मैच में 37 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें