फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jadeja: जडेजा का वनडे भविष्य खतरे में? ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं मिली जगह; अगरकर ने दिया जवाब

Sat, 04 Oct 2025 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जडेजा हाल के वर्षों में भारत के लिए काफी उपयोगी रहे हैं और उन्होंने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जडेजा का पत्ता कट गया है जिससे उनके इस प्रारूप में भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए शनिवार को टीम का एलान कर दिया है। भारत अब वनडे में रोहित शर्मा के बजाए शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगा। इस सीरीज के लिए रोहित और विराट कोहली को भी मौका दिया गया है, लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का पत्ता कट गया है जिससे उनके इस प्रारूप में भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया दमदार प्रदर्शन
जडेजा हाल के वर्षों में भारत के लिए काफी उपयोगी रहे हैं और उन्होंने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्तूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और अब टेस्ट और वनडे में खेलते हैं। जडेजा फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और उन्होंने पहले मैच बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 

अगरकर ने जडेजा को टीम में नहीं लेने का बताया कारण
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा होने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया कि जडेजा को आराम देना उनकी क्षमताओं या फॉर्म का नतीजा नहीं, बल्कि एक रणनीतिक फैसला था। कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के पहले से ही टीम में होने के कारण भारत तीन मैचों की छोटी सीरीज में तीन स्पिनरों को नहीं उतार सकता था और संतुलन ही प्राथमिकता थी।

अगरकर ने कहा, फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में दो बाएं हाथ के स्पिनरों को ले जाना संभव नहीं है। जडेजा अपनी काबिलियत को देखते हुए साफ तौर पर टीम में हैं, लेकिन जगह बनाने के लिए थोड़ी प्रतिस्पर्धा जरूर होगी। ऐसा नहीं है कि वह दौड़ से बाहर हैं। बेशक वह चैंपियंस ट्रॉफी टीम में इसलिए थे क्योंकि हमने वहां की परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त स्पिनरों को टीम में लिया था। फिलहाल, हम सिर्फ एक ही खिलाड़ी को उतार सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में हमें इससे ज्यादा की जरूरत पड़ेगी। जडेजा स्पष्ट रूप से टीम की योजना में है क्योंकि वह कितना अच्छा है और एक बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में विशेषकर मैदान में भी वह हमें क्या देता है। हां, यह सिर्फ तीन मैचों की एक छोटी सीरीज है। आप सभी को शामिल नहीं कर सकते और दुर्भाग्य से इस समय वह जडेजा को बाहर रहना पड़ा है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपकर), यशस्वी जायसवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें