फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे से पहले जडेजा-अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम 

Mon, 10 Jul 2017 09:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय स्पिन जोड़ी रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। जडेजा 898 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि अश्विन 865 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं लेकिन शीर्ष दस में कोई अन्य भारतीय नहीं है। ऑलराउंडरों की सूची में भी जडेजा और अश्विन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


जहां तक बात बल्लेबाजी की है तो चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली चौथे और पांचवें स्थान पर कायम हैं। लोकेश राहुल एक स्थान के सुधार के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ बरकरार हैं। 

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने मोइन अली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार किया है। बल्लेबाजी में वह तीन स्थानों के सुधार के साथ 21वें और गेंदबाजी में नौ स्थान के उछाल के साथ 19वें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें