फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर' जडेजा से अच्छे गेंदबाज तो हमारी कॉलोनी में हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश ने जब पाकिस्तान को वनडे और टी-20 में धूल चटा दिया था तो बीसीसीआई ने इससे सबक लेते हुए दौरे के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम भेजने का निर्णय लिया और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली समेत कई बड़े क्रिकेटरों की छुट्टियां रद्द कर दी।
विज्ञापन


लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का यह निर्णय भी रास नहीं आया और वनडे सीरीज में मुंह की खानी पड़ी। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार 2 वनडे मैच गंवाते हुए पहली बार बांग्लादेश से कोई सीरीज हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया।

इस हार में जहां भारतीय खिलाड़ियों का लचर प्रदर्शन जिम्मेदार है तो वहीं कप्तान धोनी के फैसले भी टीम की हार का सबब बन रहे हैं। दूसरे मैच में उन्होंने 3 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जिसमें अंजिक्य रहाणे और उमेश यादव जैसे क्रिकेटर भी शामिल हैं। रहाणे लगातार रन बना रहे हैं लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया। वहीं दूसरी ओर लगातार नाकाम चल रहे आलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम में बने हुए हैं। इस सीरीज में उन्होंने अब तक महज एक विकेट लिए हैं और 32 तथा 19 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


'सर' जडेजा के टीम में बने रहने पर सोशल मीडिया में भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया हो रही है। ट्विवटर पर इस आलराउंडर को खूब निशाना बनाया गया है। आप भी पढ़ें, सोशल मीडिया पर जडेजा पर किस तरह से आलोचना की बौछार की जा रही है।
विज्ञापन

खराब खेल के बावजूद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं 'सर' जडेजा

रवींद्र जडेजा जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए तो उन्हें बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना गया। लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक जाती रही और आज वह पूरी तरह से बेदम साबित हो रहे हैं। 26 साल के इस क्रिकेटर ने अब तक 12 टेस्ट, 121 वनडे और 22 टी-20 मैच खेले हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड उन्हें टीम में बने रहने की इजाजत नहीं देता लेकिन कप्तान धोनी के चहेते होने के कारण वह टीम में बने हुए हैं।

आइए, पढ़ते हैं कि सोशल मीडिया पर जडेजा को लेकर क्या टिप्पणियां की जा रही हैं।

एक प्रशंसक ने ट्वीट किया है कि अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की तुलना में ज्यादा अच्छे गेंदबाज मेरी कॉलोनी में रहते हैं।

There are better bowlers than Axar Patel & Ravindra Jadeja in my colony's team. I mean it #INDvBAN— Ra_Bies (@Ra_Bies) 21-जून-2015


एक प्रशंसक ने सर इशांत शर्मा के नाम से पोस्‍ट किया कि डियर, टीम इंडिया जब बांग्लादेश से लौटो तो सर जडेजा को साथ मत लाना।

Dear Team India, Don't Bring Back Sir Jadeja When You Return From Bangladesh. #BANvIND #INDvBAN— Sir Ishant Sharma (@SirIshantSharma) 21-जून-2015


विक्रांत गुप्ता ने पोस्ट किया कि इस साल वनडे क्रिकेट में जडेजा का बल्लेबाजी में औसत है 15 और गेंदबाजी में 50। जो अन्य भारतीय आलराउंडर की तुलना में ज्यादा अच्छा है।

Jadeja averages about 15 with the bat and 50 with the ball in ODIs this year! Still good enough to be India's all rounder? #IndvsBan— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) 21-जून-2015


एक ने पोस्ट किया कि साक्षी का मुंहबोला भाई होगा, हमारा जद्दु।

डॉक्टर अनीष कुमार लिखते हैं 'अच्छे दिन आने वाले है ! जडेजा के पापा कप्तानी छोर कर जाने वाले है !'
#jadeja अच्छे दिन आने वाले है ! जडेजा के पापा कप्तानी छोर कर जाने वाले है !
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें