फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे उपयोगी भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बने रवींद्र जडेजा, विराट-रोहित सबको पछाड़ा

Wed, 01 Jul 2020 02:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविन्द्र जडेजा - फोटो : social media
विज्ञापन

आक्रामक हरफनमौला रवींद्र जडेजा को विजडन मैगजीन ने 21वीं सदी का भारत का सबसे उपयोगी टेस्ट खिलाड़ी चुना है। जड़ेजा को 97.3 एमवीपी रेटिंग मिली है और वह दुनिया के दूसरे सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने हैं। पहले स्थान पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं।

विज्ञापन


जडेजा ने कहा, 'भारत के लिए खेलना एक सपना था और सबसे उपयोगी खिलाड़ी का सम्मान मिलना गर्व की बात है। मैं अपने प्रशंसकों, साथी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को उनके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद देता हूं।'

जड़ेजा ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 49 टेस्ट खेलकर 1869 रन बनाए जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, उन्होंने 213 टेस्ट विकेट भी लिए हैं। क्रिकविज के विश्लेषण के मुताबिक दुनिया के हर क्रिकेटर को मैच में उनके योगदान के आधार पर ‘एमवीपी रेटिंग’ दी जाती है।
विज्ञापन


क्रिकविज के फ्रेडी विल्डे ने कहा, 'जडेजा का नाम देखकर हैरानी हुई होगी। वह तो टेस्ट टीम का नियमित सदस्य भी नहीं है, उसने हालांकि जब भी खेला है, मैच में उसका योगदान जबरदस्त रहा है, उसका बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत 10.62 रन इस सदी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है, उसने एक हजार से अधिक रन बनाए और 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें