फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jadeja Injury: क्या रवींद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है विवाद? टीम के सीईओ ने बताई हकीकत

Thu, 12 May 2022 01:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रवींद्र जडेजा चोटिल होने के बाद आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद चेन्नई की टीम और जडेजा के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई हैं। इस पर टीम के सीईओ ने पूरा खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2021 में खिताब अपने नाम करने वाली टीम इस साल लगातार मैच हार रही है। 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ चेन्नई के पास आठ अंक हैं और यह टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को बाकी सभी मैच जीतने होंगे और बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 
विज्ञापन


टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में चेन्नई की कप्तानी करने वाले जडेजा के लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। उनके टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद चेन्नई की टीम के साथ उनके विवाद की खबरें भी सामने आई हैं। इस मामले में टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि मेडिकल टीम की सलाह पर जडेजा को बाहर किया गया है। 
विज्ञापन

जडेजा के बाहर होने पर काशी की सफाई 
रवींद्र जडेजा और चेन्नई के बीच विवाद की बातों पर काशी विश्वनाथन ने सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काशी ने कहा है कि चेन्नई और जडेजा के बीच कोई विवाद नहीं है। मेडिकल सलाह के बाद जडेजा को टीम से रिलीज किया गया है। अब जडेजा अपने घर लौट गए हैं और पूरी तरह से फिट होने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उन्हें पसलियों में चोट लगी है और इस वजह से वो पिछले मैच में नहीं खेले थे। 

आईपीएल 2022 में खराब रहा है जडेजा का प्रदर्शन
आईपीएल 2022 में जडेजा ने 10 मैचों में 19.33 के औसत से 116 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 26 रन रहा है। पिछले सीजन एक ओवर में 35 रन बनाने वाले जडेजा इस सीजन सिर्फ छह चौके और पांच छक्के लगा पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 118.37 का रहा है। वहीं, गेंद के साथ जडेजा ने 10 पारियों में 33 ओवर की गेंदबाजी की है और 248 रन खर्चे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पांच विकेट निकाले हैं। उनकी इकोनॉमी 7.52 की रही है, जिसे खराब नहीं कहा जा सकता, लेकिन 49.60 का औसत बेहद चिंताजनक है। 

पहले कप्तानी छोड़ी फिर टीम से बाहर हुए जडेजा
इस सीजन जडेजा की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जडेजा ने कहा था कि वो अपने खेल पर ध्यान देने के लिए टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई ने कुल आठ मैच खेले। इनमें से छह में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैच चेन्नई की टीम जीत गई। उनके बाद धोनी फिर से टीम के कप्तान बने। इसके दो मैच बाद जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो गए और बाद में खबर आई कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जडेजा और चेन्नई के बीच विवाद है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें