फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC final: टीम इंडिया के बायो बबल में शामिल हुए जडेजा, होटल से साझा की तस्वीर

Mon, 24 May 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रविंद्र जडेजा मुंबई पहुंचकर भारतीय टीम के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। बता दें कि टीम इंडिया दो जून को लंदन के लिए उड़ान भरेगी।

 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविद्र जडेजा सोमवार को मुंबई में टीम इंडिया के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यात्रा प्रारंभ हुई।' बता दें कि बीते हफ्ते मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, बॉलिंग कोच भरत अरुण  चेन्नई से चार्टर विमान से मुंबई पहुंचे थे जबकि मोहम्मद सिराज, पुरुष टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर, महिला टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज हैदराबाद से विमान में सवार होकर मुंबई पहुंचे थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत अगस्त में होगी। मुंबई में बायो बबल के दौरान दो से तीन बार सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट होगा। लगभग तीन महीने से ज्यादा लंबे इस दौरे के लिए टीम इंडिया दो जून को लंदन के लिए उड़ान भरेगी। इंग्लैंड रवाना होने से पहले पूरी टीम मुंबई में इकट्ठी हुई, जहां उसे दो हफ्ते के कड़े क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना होगा।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें