फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jadeja: कपिल-अकरम और पोलक की खास सूची में शामिल हुए जडेजा, दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में हुए शुमार

Fri, 07 Feb 2025 04:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जडेजा ने गुरुवार को नागपुर में जो रूट (19), जैकब बेथेल (51) और आदिल रशीद को पवेलियन भेजा। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर 600 विकेट ले लिए हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड को नागपुर में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की जीत में कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया। इनमें रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। जडेजा ने नौ ओवर में महज 26 रन देकर तीन विकेट झटके। इसमें एक मेडन भी शामिल है। इसी के साथ जडेजा एक खास सूची में भी शामिल हो गए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मं 6000 से ज्यादा रन और 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। जडेजा का नाम दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार हो गया है।
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े
जडेजा ने गुरुवार को नागपुर में जो रूट (19), जैकब बेथेल (51) और आदिल रशीद को पवेलियन भेजा। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर 600 विकेट ले लिए हैं। जडेजा ने 80 टेस्ट में 323 विकेट, 198 वनडे में 223 विकेट और 74 टी20 में 54 विकेट लिए हैं। वहीं, टेस्ट में उनके नाम 3370 रन, वनडे में 2768 रन और टी20 में 515 रन हैं। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 6649 रन हैं। उनसे पहले यह मुकाम पाकिस्तान के वसीम अकरम, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी और भारत के महान कपिल देव ने हासिल किया है। 

रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI/BCCI
जडेजा इस खास सूची में हुए शामिल
वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6615 रन बनाए थे और 916 विकेट लिए, जबकि पोलक के नाम 7386 रन और 829 विकेट हैं। शाकिब ने तीनों प्रारूप को मिलाकर 14370 रन बनाए और 712 विकेट लिए हैं। वहीं, विटोरी ने 6989 रन बनाए और 705 विकेट झटके। कपिल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9031 रन हैं और 687 विकेट हैं। जडेजा के नाम 6649 रन और 600 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 रन आउट किए, 148 कैच लिए और उपलब्ध डेटा के अनुसार 303 रन बचाए हैं।
विज्ञापन

जडेजा भारतीय खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर
भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के मामले में जडेजा फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं। उन्होंने 953 विकेट लिए थे। वहीं, 765 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। 707 विकेट के साथ हरभजन सिंह तीसरे और 687 विकेट के साथ कपिल देव चौथे स्थान पर हैं। इनके बाद जडेजा का नंबर आता है। जडेजा फिलहाल 36 साल के हैं और ऐसे में वह कुछ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
5फर
अनिल कुंबले 401 953 10/74 37
आर अश्विन 287 765 7/59 37
हरभजन सिंह 365 707 8/84 28
कपिल देव 356 687 9/83 24
रवींद्र जडेजा 352 600 7/42 17
जहीर खान 303 597 7/87 12
जवागल श्रीनाथ 296 551 8/86 13
मोहम्मद शमी 191 452 7/57 11
जसप्रीत बुमराह 204 443 6/19 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें