फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए पूरे किए 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट, इस मामले में एंडरसन को पीछे छोड़ा

Thu, 06 Feb 2025 06:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

जडेजा ने अपने करियर में भारत के लिए 80 टेस्ट मैचों में 323 विकेट, 198 वनडे में 223 विकेट और 74 टी20 में 54 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहे। जडेजा ने इसके साथ ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। जडेजा ने अपने करियर में भारत के लिए 80 टेस्ट मैचों में 323 विकेट, 198 वनडे में 223 विकेट और 74 टी20 में 54 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

जडेजा-हर्षित की शानदार गेंदबाजी 
डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर रवींद्र जडेजा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 47.4 ओवर में इंग्लैंड को 248 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर और जैकेब बेथेल ने अर्धशतक जड़े जिस कारण टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। भारत की ओर से हर्षित और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए बटलर ने 52 रन, बेथेल ने 51 रन, सॉल्ट ने 43 रन और डकेत ने 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले 401 953
रविचंद्रन अश्विन 287 765
हरभजन सिंह 365 707
कपिल देव 356 687
रवींद्र जडेजा 352 600*
जहीर खान 303 597
जवागल श्रीनाथ 296 551
मोहम्मद शमी 191 452*
जसप्रीत बुमराह 204 443*
ईशांत शर्मा 199 434*

एंडरसन से आगे निकले जडेजा 
रवींद्र जडेजा ने जैकेब बेथेल को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। बेथेल अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 64 गेंदों पर 51 रन बनाए। जडेजा का इस मैच का यह दूसरा विकेट था। जडेजा ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा अबतक इस टीम के खिलाफ वनडे में 42 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने इस मामले में जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा जिन्होंने दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के दौरान 40 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड वनडे में सर्वाधिक विकेट
42 रवींद्र जडेजा
40 जेम्स एंडरसन
37 एंड्रयू फ्लिंटॉफ
36 हरभजन सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें