वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का पहला सेमीफाइनल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला गया। रिजर्व डे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने रवीन्द्र जडेजा की जबरदस्त पारी की मदद से मैच में वापसी की। हालांकि जडेजा के आउट होने के बाद टीम ने मैच हाथ से गंवा दिया और 18 रन से हार गई।
एक समय हार के मुहाने पर खड़ी टीम इंडिया की तरफ से जडेजा ने जुझारू पारी खेलते बनते हुए मैच को आखिरी तक पहुँचाने में सफल रहे। इंडिया के 92 रन पर छह विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए जडेजा ने मात्र 38 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। आउट होने से पहले जडेजा ने 59 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से सर्वाधिक 77 रन बनाए।
जडेजा ने 5 साल के बाद वन-डे में अपना अर्धशतक लगाया, साथ ही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।