फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin: संन्यास लेने के बाद सचिन और कपिल देव का फोन आने पर खुश हुए अश्विन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Fri, 20 Dec 2024 05:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपिल ने अश्विन के संन्यास लेने पर बयान दिया था और कहा था कि अश्विन इससे बेहतर विदाई के हकदार थे। संन्यास लेने के बाद अश्विन गुरुवार को चेन्नई पहुंचे थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा करते हुए बताया कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कपिल देव ने उन्हें संन्यास लेने के बाद फोन किया था। अश्विन ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अश्विन ने बताया कि किस तरह यह फैसला लेने के बाद सचिन और कपिल ने उनसे संपर्क किया। 
विज्ञापन

अश्विन ने स्क्रीन शॉट शेयर किया 
सचिन अश्विन के करियर के शुरुआती समय में टीम में उनके साथी थे और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे। अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपनी कॉल लॉग पोस्ट की और कैप्शन लिखा, अगर 25 साल पहले किसी ने मुझसे कहा होता कि मेरे पास एक स्मार्टफोन होता और एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरे करियर के आखिरी दिन का कॉल लॉग इस तरह दिखता, तो मुझे तभी दिल का दौरा पड़ गया होता। धन्यवाद, सचिन और कपिल देव पाजी।

भारत के दूसरे सफल स्पिनर के तौर पर समाप्त किया करियर
1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने अश्विन के संन्यास लेने पर बयान दिया था और कहा था कि अश्विन इससे बेहतर विदाई के हकदार थे। संन्यास लेने के बाद अश्विन गुरुवार को चेन्नई पहुंचे थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा दौरे पर खेला था एक मैच
38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला था। अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें