बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं पंत
अश्विन ने पंत के आउट होने के तरीके पर भी चिंता जताई। उनका मानना है कि पंत अक्सर जोखिम भरे शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा देते हैं। खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश उनके लिए नुकसानदायक साबित होती रही है। अश्विन ने उदाहरण देते हुए बताया कि पंत इससे पहले भी ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ इसी तरह आउट हो चुके हैं।
- ट्रेंट बोल्ट: साउथैम्पटन में 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल।
- कगिसो रबाडा: जोहानिसबर्ग में 2022 में।
- मार्को यानसेन: गुवाहाटी में 2025 में।
- अश्विन के अनुसार, गेंदबाज के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलने और फील्डरों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में गेंद मारने की कोशिश पंत के लिए बार-बार परेशानी खड़ी कर रही है।