फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से बाहर होते ही अश्विन का अजीबोगरीब बयान, बोले- हमारे लिए मई महीना ही भयानक रहा

Mon, 21 May 2018 02:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुपरसंडे को प्लेऑफ के लिए खेले गए एक बेहद अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में 5 विकेट से पटका। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए उसे चेन्नई को 100 रन के अंदर आॅलआउट करना था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
KXIP की टीम सीएसके को दिए अपने लक्ष्य 154 का बचाव नहीं कर सकी और 5 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। प्लेआॅफ से बाहर होने के बाद कप्तान रविचंद्रन अश्विन टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाखुश दिखे। अश्विन ने कहा कि हमने टूर्नामेंट में पहले अच्छी शुरुआत की। मगर अंत सही नहीं कर पाए।
विज्ञापन

3 of 4
शुरुआती 6 मुकाबलों में केएल राहुल आैर गेल ने टीम को मैच जीताए आैर अंक तालिका में टाॅप पर पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'हमारे पास एक सभ्य अप्रैल था पर मई महीना काफी भयानक साबित हुआ। हमारे पास अंकित राजपूत थे जिन्होंने मैच की दिशा बदली लेकिन हमने कैच छोड़कर मैच गंवाया। खैर, यह खेल का हिस्सा है।'
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने कहा, 'राहुल आैर गेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन हमारा मध्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा। इस बार पंजाब टीम का काफी मजबूत थी। टीम में केएल राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एंड्रयू टाॅय, आरोन फिंच जैसे मैच विनर थे। शुरुआती मैच में अंक तालिका में टाॅप पर रहने वाली पंजाब 14 मैचों में 12 अंकों के साथ साथ सातवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें