फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: डिविलियर्स के बाद अश्विन ने बताया RCB के कप्तान का नाम, भुवनेश्वर-हेजलवुड की मौजूदगी पर भी की बात

Sat, 30 Nov 2024 05:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। वहीं, मेगा नीलामी में भी टीम ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। इस स्थिति में टीम अब नए कप्तान की अगुआई में खेलती दिखेगी। 
विज्ञापन
अश्विन-विराट - फोटो : rashwin99/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नए कप्तान का नाम बताया है। उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली को आगामी संस्करण में आरसीबी की कमान संभालते दिख सकते हैं। बता दें कि, अश्विन से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2025 में किंग कोहली ही आरसीबी का नेतृत्व करते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विराट कोहली करेंगे आरसीबी का नेतृत्व!
आरसीबी से अपेक्षा थी कि मेगा नीलामी में वह केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर बोली लगा सकती है। ये तीनों खिलाड़ी कप्तानी के दावेदार थे। लेकिन आरसीबी ने इन पर कुछ खास जोर नहीं दिया। अब अश्विन ने दावा किया है कि विराट कोहली ही टीम का नेतृत्व करते दिख सकते हैं। उन्होंने कहा- पूरी संभावना है कि विराट कोहली उस टीम (आरसीबी) की कप्तानी करेंगे। मुझे ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि उन्होंने कप्तान के लिए कोई नाम नहीं चुना है। जब तक कि वे किसी और को कप्तान नहीं बनाते। मैं कप्तान के तौर पर विराट के अलावा किसी और को नहीं देखता। मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। वहीं, मेगा नीलामी में भी टीम ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। इस स्थिति में टीम अब नए कप्तान की अगुआई में खेलती दिखेगी। 

अश्विन ने किया आरसीबी का समर्थन
आरसीबी ने मेगा नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (चार करोड़) शामिल हैं। वहीं, नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 19 अन्य खिलाड़ियों पर बोली लगाई और 82.25 करोड़ खर्च किए। अब अश्विन ने टीम मैनेजमेंट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उनकी नीलामी शानदार रही। उन्होंने संतुलन बनाए रखा और इंतजार किया। कई टीमें इस नीलामी में कई करोड़ रुपये लेकर आईं। वे शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आरसीबी ने इंतजार करने का खेल खेला, जबकि उनके पास बहुत सारा पैसा था। मुझे किसकी जरूरत है? वे ही हैं जिनकी मुझे जरूरत है। मेरी पूरी टीम महत्वपूर्ण है। मेरे 12 या 14 महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण से खुश हैं अश्विन
जेद्दाह में हुई नीलामी में आरसीबी ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। फ्रेंचाइजी ने हेजलवुड को 12.50 करोड़ और भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ में खरीदा। अश्विन ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा- मैंने कहा कि इस साल उनकी टीम बहुत अच्छी दिख रही है, इसका कारण हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और (यश) दयाल हैं। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी पर निवेश किया है। उनका गेंदबाजी आक्रमण दमदार दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें