अश्विन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
अश्विन ने अपनी चोट की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चेन्नई में अभ्यास के दौरान मेरे घुटने में चोट लग गई। सर्जरी के बाद पता चला कि मैं पूरे बीबीएल सीजन से बाहर रहूंगा। यह कहना मेरे लिए बहुत कठिन है क्योंकि मैं इस टीम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित था।'
उन्होंने आगे लिखा, 'फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर है ताकि मैं पहले से भी मजबूत होकर लौट सकूं। सिडनी थंडर क्लब, कोच, और सभी लोगों ने मुझे शुरुआत से ही बहुत अपनापन दिया। आप सभी का धन्यवाद।'