फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर बैटर को फंसाने के लिए बनाई खास रणनीति, पाकिस्तान को लेकर भी दिया बयान

Mon, 10 Oct 2022 08:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

भारतीय टीम भी अभ्यास के लिए पर्थ पहुंच चुकी है। सोमवार को भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला और 13 रन से जीत हासिल की। मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने टीम की तैयारियों को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। 16 अक्तूबर से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। शुरू में क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी। क्वालिफाइंग राउंड से चार टीमें सुपर-12 राउंड में पहुंचेंगी, जिसमें भारत समेत टॉप आठ टीमें पहले से ही मौजूद हैं। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय टीम भी अभ्यास के लिए पर्थ पहुंच चुकी है। सोमवार को भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला और 13 रन से जीत हासिल की। मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने टीम की तैयारियों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट में मार्जिन काफी कम होता है। इस वजह से विपक्षी टीमें एकदूसरे का सम्मान करती हैं। भारतीय टीम 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन ने कहा- यह एक क्रिकेट मैच है। हम पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलते। यह प्रतिद्वंद्विता बड़ी है और दोनों देशों के लोगों के लिए काफी मायने रखती है। हार और जीत खेल का हिस्सा है। खासतौर पर इस प्रारूप में मार्जिन काफी क्लोज होते हैं। हम पाकिस्तान का एक टीम के रूप में काफी सम्मान करते हैं और यही हाल उनका भी है। 

अश्विन ने कहा कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच शानदार रहा। जब तक हम टूर्नामेंट में पहला मैच खेलेंगे, तब तक हमें यहां के कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी रखनी होगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे (2020-21) पर शानदार प्रदर्शन किया था।

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में पूर्व में टीम के शानदार प्रदर्शन और इससे मिलने वाले हिम्मत को लेकर अश्विन ने कहा- इस खेल में आत्मविश्वास बहुत बड़ी चीज है। जब आपके पास किसी खास जगह पर कुछ अच्छी यादें होती हैं, तो आप खुद का समर्थन करते हैं। हमारे लिए पिछली टेस्ट सीरीज शानदार रही थी, लेकिन हमने सीमित ओवरों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। हम पर्थ में खुद को ढालने की कोशिश करेंगे। यहां की उछाल और तेजी में ढलने के लिए पर्थ से बेहतर कोई जगह नहीं है।

डेथ ओवर बॉलिंग में भारत का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है। अश्विन ने कहा कि यह सही है कि डेथ ओवर बॉलिंग अच्छी नहीं रही है, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के कंडीशन में काफी अंतर देखने को मिलेगा। भारत में बाउंड्रीज 30 यार्ड सर्किल के करीब हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं है। यहां बाउंड्रीज बड़ी हैं और खिलाड़ियों को बड़े हिट के लिए काफी हिम्मत दिखानी पड़ेगी। ऐसे में उनको आसानी से फंसाया जा सकता है। अश्विन ने कहा कि पर्थ में टीम का शानदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा- जहां हम रह रहे हैं, उसके पास पार्क में भारतीय उत्सव मना रहे थे। यह हमारे लिए घर से दूर एक घर है।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 158 का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 52 रन, हार्दिक पांड्या ने 27 रन और दीपक हुड्डा ने 22 रन की पारी खेली। इस मैच में अश्विन, केएल राहुल और विराट कोहली नहीं खेल रहे थे। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरनडॉर्फ ने 26 रन देकर दो विकेट लिए।

जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने छह रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो विकेट मिले। हर्षल पटेल को एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें