रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने
अश्विन खुद कहते हैं कि वे क्रिकेट के मामले में बचपन से प्रतिभाशाली नहीं रहे, लेकिन खेल में नए-नए तरीके और प्रयोगों ने उनके खेल को बेहतर बनाया। चेन्नई टेस्ट में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद हाल ही में वह आईसीसी के टॉप-5 ऑलराउंडर्स में शामिल हुए। अश्विन को 2016 में आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था। उस वक्त अश्विन के अलावा राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान हासिल था। हालांकि बाद में 2017-18 में विराट कोहली दो बार लगातार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। अश्विन फोर्ब्स की इंडिया सेलिब्रिटी सूची में रह चुके हैं।