फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोच शास्त्री ने बनाई थी स्मिथ को आउट करने की रणनीति, अश्विन ने उतारी नकल

Fri, 22 Jan 2021 05:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रवि शास्त्री और अश्विन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा। भारतीय टीम ने पहली बार ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया को हराया और 2-1 से टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रही। टेस्ट सीरीज के दौरान टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे और उनका अनुभव और संघर्ष दोनों रोमांचित करने वाले रहे। 

विज्ञापन


अब जब भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौटने लगे हैं तो वे उन सभी पलों को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं और सबके साथ साझा कर रहे हैं। एक ऐसे ही वीडियो में टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ अपने अनुभव साझा करते नजर आए। इस दौरान अश्विन ने मुख्य कोच रवि शास्त्री की नकल करते हुए खुलासा किया कि कैसे उन्होंने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट करने का प्लान बनाया।
  
बता दें कि स्मिथ के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत अच्छी रही थी और अश्विन ने उन्हें खूब परेशान किया था। उन्होंने एडिलेड में स्मिथ को एक बार टिकने का मौका नहीं दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के सामने दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन का दबाव था। उधर टॉस हारने के बाद तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शास्त्री चाहते थे कि अश्विन जल्दी से जल्दी गेंदबाजी संभालें।
विज्ञापन

 

अश्विन ने उस पूरे वाकये को याद करते हुए श्रीधर के सामने बताया। वीडियो में अश्विन कहते दिख रहे हैं, 'हमारे टॉस हारने के बाद शास्त्री मेरे पास आए और कहा 'ऐश'। मैं तब अपनी पैंट पहन रहा था और अचानक से पीछे मुड़कर देखा। मैंने कहा हां रवि भाई। इसपर उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ' शुरू के 10 ओवरों में गेंद ले लेना।' तब मैं सोचने लगा कि मेलबर्न में पहले 10 ओवर में गेंदबाजी? उन्होंने कहा, 'मैंने जिंक्स (रहाणे) को कहा है, इसपर स्पिन हो सकती है।'

अश्विन ने आगे कहा कि रवि के कहने के अनुसार मैंने जल्दी ही गेंद ले ली और तब गेंद भी तुरंत स्पिन हुई। मैं तब सोचने लगा कि ये क्या हो रहा है।   

गौरतलब है कि मेलबर्न की पहली पारी में स्मिथ सस्ते में निपट गए। इस बार भी उन्हें अश्विन ने ही अपना शिकार बनाया। यानी कि यहां पर स्मिथ को आउट करने का शास्त्री का प्लान कामयाब हुआ। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें