फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Ashwin: अश्विन पर लगा जुर्माना, TNPL मैच के दौरान की थी महिला अंपायर से बहस; बल्ला पटकते वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 10 Jun 2025 08:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को अश्विन के नेतृत्व वाली डिंडीगुल ड्रैगंस का रविवार को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस से सामना हुआ। इस मैच में अश्विन सिर्फ 18 रन बना सके। उन्हें आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिस पर वह काफी नाराज नजर आए। गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हो रही थी, ऐसे में अंपायर का फैसला संदेह के घेरे में था।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : @StarSportsTamil(videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर जुर्माना लगा है। उन्हें तमिल नाडु प्रीमियर लीग 2025 (टीएनपीएल) के मैच में महिला अंपायर के साथ बहस करने की सजा मिली है। पवेलियन लौटते वक्त उन्हें पैड पर बल्ला पटकते भी देखा गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

महिला अंपायर के फैसले पर भड़के अश्विन
दरअसल, रविवार को अश्विन के नेतृत्व वाली डिंडीगुल ड्रैगंस का रविवार को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस से सामना हुआ। इस मैच में अश्विन सिर्फ 18 रन बना सके। उन्हें आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिस पर वह काफी नाराज नजर आए। गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हो रही थी, ऐसे में अंपायर का फैसला संदेह के घेरे में था। इसके बावजूद महिला अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

अश्विन ने पटका बल्ला
पवेलियन लौटने से पहले अश्विन को मैदानी महिला अंपायर वेंकटेशन कृतिका से बहस करते देखा गया। लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी, ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी को पवेलियन लौटना पड़ा। मैदान से लौटते वक्त अश्विन ने अपना बल्ला पैड पर जोर से पटका। बता दें कि, कोयंबटूर में खेले गए इस मुकाबले में अश्विन की डिंडीगुल ड्रैगंस ने 93 रन बनाए थे। जवाब में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस ने 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और नौ विकेट से मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन

अश्विन पर लगा जुर्माना
अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अश्विन पर उनकी इस हरकत के लिए जुर्माना लगाया गया है। टीएनपीएल के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि मैच के बाद मैच रेफरी के साथ सुनवाई हुई और अंपायरों के प्रति असहमति दिखाने के लिए अश्विन पर 10 प्रतिशत और उपकरणों के दुरुपयोग के लिए अतिरिक्त 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारी ने कहा कि ड्रैगंस के कप्तान ने प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें