भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिरकी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक बार फिर से जूझते दिखे। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रहाणे ने अश्विन को पहले सत्र में जल्दी ही गेंदबाजी पर लगा दिया। 34 वर्षीय गेंदबाज ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और टीम को शुरुआती ओवरों में ही बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहली पारी में एक बार फिर से तीन विकेट अपने नाम किया।