फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Shastri On Virat Kohli: वनडे छोड़ रणजी मैच खेलें विराट, रवि शास्त्री ने दी सलाह, सचिन की कहानी याद दिलाई

Fri, 20 Jan 2023 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली को वनडे मैच छोड़ रणजी ट्रॉफी में खेलना चाहिए। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने सचिन तेंदुलकर से जुड़ी एक घटना भी याद दिलाई। 
 
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने तीन मैच में दो शतक लगाए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। इस साल वनडे विश्व कप से पहले कोहली का फॉर्म में लौटना भारत के लिए सुखद संकेत हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोहली को वनडे में लगातार खेलने की बजाय रणजी ट्रॉफी में खेलना चाहिए और टेस्ट क्रिकेट में अपनी फॉर्म हासिल करनी चाहिए। 
विज्ञापन


रवि शास्त्री का कहना है कि विराट कोहली ने सीमित ओवर क्रिकेट में फॉर्म हासिल कर ली है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। अगले महीने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है। ऐसे में विराट का फॉर्म में रहना बहुत जरूरी है। इसी वजह से रवि शास्त्री ने सलाह दी है कि विराट को रणजी ट्रॉफी में खेलकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहिए और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल करना चाहिए। 

मैच में कमेंट्री के दौरान रवि शास्त्री ने कहा "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आपको अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने चाहिए, खासकर जब आप भारत में बहुत अधिक खेलने जा रहे हों। मैं महसूस करता हूं कि टॉप खिलाड़ी पर्याप्त प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हर तरफ काफी क्रिकेट है, आप जोखिम नहीं उठाना चाहते। लेकिन, कभी-कभी आपको बड़े मैचों की तैयारी कि लिए कुछ मुकाबले छोड़ने पड़ते है।"
विज्ञापन


विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था आखिरी शतक
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। कोलकाता में डे नाइट टेस्ट के दौरान उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। यह पारी नवंबर 2019 में आई थी। इसके बाद से विराट टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। अब कोहली पुरानी लय में आ चुके हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में भी अपने शतकों का सूखा खत्म करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें