फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज में टी20 स्टार को मौका देने के पक्ष में हैं शास्त्री, बोले स्पिन पिच पर वह बेहद उपयोगी

Mon, 06 Feb 2023 05:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री के अनुसार भारतीय पिच में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में भारत के पास एक ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए, जो स्पिन गेंदबाजों पर दबाव डाल सके। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को खेलने का मौका मिलना चाहिए। रवि शास्त्री ने कहा कि सूर्यकुमार स्पिन ट्रैक पर उपयोगी पारियां खेल सकते हैं, जो दोनों टीमों के बीच हार और जीत का अंतर बन सकती हैं। 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से चार टेस्ट की यह सीरीज बेहद अहम है। भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए यह सीरीज अच्छे अंतर से जीतनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी इस सीरीज में कम से कम एक मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह आसानी से पक्की करना चाहेगी। 

रवि शास्त्री ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर बात करते हुए कहा कि सूर्यकुमार को पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है, क्योंकि वह स्पिनरों के खिलाफ अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। शास्त्री ने कहा “सूर्यकुमार यादव को उस टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। और वह अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। मुझे लगता है कि वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो आक्रामक होगा। खासकर नाथन लियोन या अन्य स्पिनरों के साथ, वह हर समय स्कोर करना चाहते हैं, स्ट्राइक रोटेट करना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा "अगर आप भारत में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो आपको स्ट्राइक रोटेट करनी होगी। आप मेडन ओवर नहीं खेल सकते। आपको एक रास्ता खोजना होगा जहां आप स्कोर करना चाहते हैं, केवल ब्लॉक करने के बारे में न सोचें, क्योंकि यह आपके लिए वास्तविक समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि वह उस स्थिति में बहुत उपयोगी होगा। वह आ सकता है और एक ऐसे ट्रैक पर थोड़ा सा कैमियो खेल सकता है जहां गेंद बहुत घूम रही है, जहां एक 30 या 40 रन मैच पलट सकते हैं और वह तेजी से रन बनाकर विपक्षी टीम को रोक सकते हैं। इसलिए भारत वहां उसी अंदाज में सोच रहा होगा।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से बदला लेने की कोशिश करेगी, क्योंकि टीम इंडिया ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें