फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का नया कोच: बीसीसीआई की परेशानी बढ़ी, शास्त्री देंगे इस्तीफा; वर्ल्ड कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से है सीरीज

Wed, 15 Sep 2021 07:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वर्ल्ड कप के बाद भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने शास्त्री को साउथ अफ्रीका सीरीज तक रुकने की अपील की थी, पर उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वे अपने कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के पक्ष में बिलकुल नहीं हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप काफी अहम रहने वाला है। टीम पिछले 7 साल से आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी। इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली और रवि शास्त्री आखिरी बार एकसाथ टीम को संभालते दिख सकते हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वे अपने कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के पक्ष में बिलकुल नहीं हैं। इसको लेकर शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन


एक भी दिन नहीं रुकना चाहते रवि शास्त्री
वर्ल्ड कप के बाद भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने शास्त्री को साउथ अफ्रीका सीरीज तक रुकने की अपील की थी, पर उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। ऐसे में राहुल द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, बीसीसीआई ने द्रविड़ से इस बारे में पूछा है या नहीं इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का बेकार प्रदर्शन
गैरी कर्स्टन के बाद भारत के सबसे सफल कोच रहे रवि शास्त्री ने कोच की जिम्मेदारी 2017 में संभाली थी। इसके बाद 2019 में वे दोबारा इस पद के लिए चुने गए थे। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स में टीम के खराब प्रदर्शन की गाज शास्त्री पर गिरी। सूत्रों के मुताबिक, शास्त्री को कोहली से काफी सपोर्ट मिला, लेकिन अब वे इस जिम्मेदारी से पीछे हटना चाहते हैं।
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोच के लिए आवेदन
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि द्रविड़ को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, लेकिन वे नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) के हेड पद लिए पहले ही अप्लाई कर चुके हैं। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि वे भारतीय टीम के कोच के लिए इच्छुक हैं या नहीं। वहीं, बीसीसीआई भी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच के लिए आवेदन लेना शुरू कर देगा। 

शास्त्री के साथ बाकी कोच भी हटाए जाएंगे
शास्त्री के साथ बोर्ड बाकी असिस्टेंट कोच के कॉन्ट्रैक्ट को भी रिन्यू नहीं करना चाहता है। इसमें बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ शामिल हैं। भरत के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजी बेहतर हुई थी। जबकि बीसीसीआई कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के खराब फॉर्म को लेकर विक्रम से नाराज है। इन सभी न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में सीरीज से पहले हटाया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 दिसंबर से सीरीज
बता दें कि टीम इंडिया इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों मैचों की वन-डे खेलेगी। इसके अलावा चार मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। तीन मैचों की यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें