फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाइनामैन' गेंदबाज की एंट्री पर रवि शास्त्री का आया बयान

Tue, 07 Oct 2014 04:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का कहना है कि सुरेश रैना का टेस्ट टीम में वापसी होनी चाहिए। रैना ने शनिवार को चैंपियंस लीग टी-20 फाइनल में शानदार शतक ठोक चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाई थी। शास्त्री इस समय टीम इंडिया के डायरेक्टर भी हैं।
विज्ञापन


मुंबई में मीडिया से रूबरू होते हुए शास्त्री ने कहा, "मैंने उसे खेलते हुए देखा है। मेरी माने तो उसकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी होनी चाहिए। वह उसके पास क्लास है। यहां तक कि जब मैं उसे नेट पर बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं और जब गेंद उसके बल्ले को हिट करती है तो उसकी टाइमिंग और गेंद से बल्ले को छूने की आवाज उसे अलग बनाता है।"

उत्तर प्रदेश के इस बल्लेबाज ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2012 में घरेलू सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ था। वह अब तक 17 टेस्ट, 196 वनडे और 44 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को जल्द मौका मिलना चाहिए

19 साल के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव की टीम इंडिया में मिली एंट्री के बारे में पूछे जाने पर कि वह बगैर घरेलू अनुभव के टीम में आए हैं तो इस पर शास्‍त्री ने कहा, "जब टैलेंट है और अगर आप समझते हैं कि कुलदीप एक खास खिलाड़ी है और अगर चयनकर्ताओं को उस पर विश्वास है तो हां, उसे टीम में आना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर उसका देखभाल सही तरीके से होता है और उसे सही मार्गदर्शन मिलता है तो वह एक से दो साल में मैच विजेता खिलाड़ी बनेगा। न केवल भारत में बल्कि विदेशी परिस्थितियों पर भी उसका उम्दा प्रदर्शन होगा। मैं इसको लेकर पूरी तरह तैयार हूं।"

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई का चोटिल खिलाड़ी रोहित शर्मा वापसी करेगा और टीम प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि उनका टैलेंट जाया नहीं जाए। वह एक क्लास खिलाड़ी है और यह दुर्भाग्य है कि वह चोटिल है। भारत की जीत में उनकी पारी अहम होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें