टीम इंडिया के कोच चयन को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक रवि शास्त्री ही इस मुद्दे पर बोल रहे थे अब सौरव गांगुली ने इस मसले पर जोरदार जवाब दिया है।
कोच नहीं चुने जाने पर रवि शास्त्री लगातार बीसीसीआई की क्रिकेट समिति के सदस्य सौरव गांगुली पर हमले कर रहे थे और गांगुली इस मसले पर अब तक चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए शास्त्री को पलटवार किया है।
गांगुली ने कहा कि शास्त्री बेवकूफों की दुनिया में जी रहे हैं और टीम इंडिया के कोच नहीं चुने जाने पर वह खुद दोषी हैं। शास्त्री ने कहा था कि उनके इंटरव्यू के दौरान गांगुली बैठक में शामिल नहीं थे।
Comments are very personal, if RShastri thinks that I'm responsible for him not being coach of India,he is living in a fool's world: Ganguly— ANI (@ANI_news) June 29, 2016
आज ही अनिल कुंबले ने मुख्य कोच चयन विवाद पर दो टूक कहा कि इस बात का कोई मतलब नहीं है कि वह या रवि टीम इंडिया के कोच हैं, टीम के लिए सफलता जरूरी होती है।